जैकलीन फर्नांडिज, मनोज वाजपेयी और मोहित रैना की फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ का ट्रेलर देख सिहर उठेंगे आप, देखें वीडियो
1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. डेढ़ मिनट के इस ट्रेलर में सस्पेंस, ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री देखने को मिल रही है.
पिछले कुछ दिनों से जैकलीन फर्नांडिज, मनोज वाजपेयी और मोहित रैना का लुक उनकी नई फिल्म मिसेज सीरियल किलर से सामने आ रहा था. जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो रखी थी. इस फिल्म को शिरीष कुंदर ने डायरेक्ट किया है. जो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. डेढ़ मिनट के इस ट्रेलर में सस्पेंस, ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री देखने को मिल रही है.
फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज, मनोज वाजपेयी और मोहित रैना का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है. मोहित जहां पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं वहीं जैकलीन और मनोज पत्नी पत्नी के रोल में हैं. हालांकि दोनों पर शहर में हो रहे मर्डर का शक है. जिसे लेकर पूरा शहर सकते में हैं. फिल्म का ट्रेलर सिहरा देने वाला है. जिसे देखने के बाद आपके रोंये खड़े हो जाए. इसके ट्रेलर को शिरीष ने खुद शेयर किया है.
Presenting the trailer of Mrs. Serial Killer.
Hope you like it 🙏🏻
Premieres May 1, only on Netflix. #MrsSerialKiller @shrishtiarya @BajpayeeManoj @mohituraina @TheFarahKhan @Asli_Jacqueline @NetflixIndia pic.twitter.com/MOZee0fcL1
— Shirish Kunder (@ShirishKunder) April 17, 2020
वैसे आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही जैकलीन और मनोज भी एक वीडियो चैट के जरिये अपनी इस फिल्म को प्रमोट करते दिखाई दिए थे. जहां दोनों अपने इस फिल्म के प्रीमियर के बारे में बातें करते हैं.
इस फिल्म को शिरीष कुंदर ने डायरेक्ट किया है जबकि उनकी पत्नी फराह खान ने इसे प्रोड्यूस किया है. ये जैकलीन की पहली फिल्म होगी जो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

