बॉलीवुड

Disha Patani संग Tiger Shroff की शादी पर जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये अहम बयान

जैकी श्रॉफ के मुताबिक टाइगर बचपन से सपने देखने और उसे पूरा करने वाला बच्चा रहा है. उन्हें लगता है कि टाइगर आज भी सपने देखता है अपने काम को और अपनी हेल्थ को लेकर.

Disha Patani संग Tiger Shroff की शादी पर जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये अहम बयान
जैकी श्रॉफ,टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज उनके जन्मदिन पर तमाम चाहने वाले अपना प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं. ऐसे में टाइगर श्रॉफ के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे के जन्मदिन पर बातें की और जन्मदिन के प्लान्स पर जानकारी दी. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने बताया कि वो अपने बेटे के जन्मदिन पर हमेशा पेड़ लगाते हैं. ये उनके खानदान की परंपरा की तरह है. टाइगर ने भी अपने जन्मदिन के लिए कुछ प्लान कर रखा होगा जबकि उसकी मां और बहन कृष्णा का भी कोई प्लान जरूर होगा. उस दिन मैं शूट कर रहा हूं. हो सकता है कि उस शाम घर पर डिनर का कोई प्लान हो.

जैकी श्रॉफ के मुताबिक टाइगर बचपन से सपने देखने और उसे पूरा करने वाला बच्चा रहा है. उन्हें लगता है कि टाइगर आज भी सपने देखता है अपने काम को और अपनी हेल्थ को लेकर. जैकी बताते है कि उन्हें तब बेहद खुशी मिलती है जब तमाम बच्चे उनसे मिलते हैं और टाइगर के बारे में बातें करते हैं. जैसे उसने सिक्स पैक एब्स कैसे बनाए? वो क्या खाना खाता है?

टाइगर के प्रोफेशनल साइड के साथ जैकी श्रॉफ ने उनके पर्सनल लाइफ पर भी बातें की. टाइगर से जब दिशा के साथ शादी की प्लानिंग पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टाइगर ने फिलहाल अपने काम से शादी कर रखी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).