टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते पर जैकी श्रॉफ ने दिया यह बड़ा बयान
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patni) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की है. टाइगर और दिशा को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patni) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की है. टाइगर और दिशा को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. साथ ही बहुत से इवेंट्स और पार्टीज में दोनों साथ नजर आते हैं. अब टाइगर के पिता और बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ( Jackie Shroff) ने अपने बेटे के रिलेशनशिप के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि वह इस बारे में क्या सोचते हैं.
जैकी श्रॉफ ने कहा कि, "मैं टाइगर के रिलेशनशिप के साथ डील नहीं करता हूं. मैं खाली ढील दे देता हूं. टाइगर ने अपनी जिंदगी के 25 साल बिना किसी गर्लफ्रेंड के गुजारे हैं. अभी एक है तो उसे रहने दो ना....उसको एक गर्लफ्रेंड मिल गई है और मैं इस बारे में बहुत खुश हूं. लेकिन मैंने उसको टिचकी दी है. वो जिंदगी का मतलब जानता है. उसको पता है कि वो शिष्टता की सीमा नहीं लांग सकता है और वो कभी करता भी नहीं है."
यह भी पढ़ें:- दिशा पटानी के साथ फ्लर्ट करने की खबर पर बौखलाए ऋतिक रोशन, ट्विटर पर लगाई फटकार
आपको बता दें कि टाइगर और दिशा फिल्म 'बागी 2' में बड़े पर्दे पर साथ नजर आ चुकें हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाजवाब प्रदर्शन किया था. फिल्म के गाने दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया था. यह फिल्म 30 मार्च, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

