बॉलीवुड

क्या जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं भूमि पेडनेकर?

बॉलीवुड में आए दिन लिंकअप्स और ब्रेकअप्स होते रहते हैं. रणबीर-आलिया, कार्तिक-सारा, अर्जुन-मलाइका इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स हैं. अब लगता है कि इस सूची में एक और जोड़ी का नाम जुड़ने जा रहा है. हम यहां पर भूमि पेडनेकर और जैकी भगनानी की बात कर रहे हैं.

क्या जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं भूमि पेडनेकर?
जैकी भगनानी और भूमि पेडनेकर (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड में आए दिन लिंकअप्स और ब्रेकअप्स होते रहते हैं. रणबीर-आलिया, कार्तिक-सारा, अर्जुन-मलाइका इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स हैं. अब लगता है कि इस सूची में एक और जोड़ी का नाम जुड़ने जा रहा है. हम यहां पर भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की बात कर रहे हैं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिम में वर्कआउट करने के बाद भूमि अपने घर नहीं जाती है. जिम से निकलने के बाद वह एक कार बैठती हैं जिसका ताल्लुक जैकी भगनानी से है.

ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अभी तक जैकी या भूमि में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है. अब देखना होगा कि दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सच साबित होती हैं कि नहीं.

यह भी पढ़ें:- भूमि पेडनेकर के जन्मदिन पर आयुष्मान खुराना ने दिया सरप्राइज, सितारों ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो

आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर को जल्द ही फिल्म 'सांड की आंख' में देखा जाएगा. फिल्म में तापसी पन्नू भी अहम रोल में है. इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ 'पति, पत्नी और वो' में भी अहम भूमिका निभाती हुई दिखेंगी. जैकी की बात करें तो उन्हें पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'मित्रों' में देखा गया था. फिल्म में कृतिका कामरा भी अहम भूमिका में थी. नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).