भूमि पेडनेकर के जन्मदिन पर आयुष्मान खुराना ने दिया सरप्राइज, सितारों ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो
भूमि पेडनेकर ने 18 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मनाया. फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की पूरी टीम ने भूमि का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया. 'पति, पत्नी और वो' की टीम के अलावा बॉलीवुड एक्टर और भूमि के अच्छे दोस्त आयुष्मान खुराना उन्हें सरप्राइज देने के लिए उनकी फिल्म के सेट पर पहुंच गए.
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने 18 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मनाया. बर्थडे पर भूमि फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की शूटिंग में व्यस्त थी. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे भी अहम भूमिका में है. इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ शहर में चल रही है. फिल्म की पूरी टीम ने भूमि का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. 'पति, पत्नी और वो' की टीम के अलावा बॉलीवुड एक्टर और भूमि के अच्छे दोस्त आयुष्मान खुराना उन्हें सरप्राइज देने के लिए उनकी फिल्म के सेट पर पहुंच गए.
दरअसल, आयुष्मान खुराना भी लखनऊ में अपनी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं. इसलिए उन्होंने अपनी मित्र को सरप्राइज देने का मौका नहीं छोड़ा. पिंकविला के सूत्रों के अनुसार, "आयुष्मान भूमि को सरप्राइज देना चाहते थे. उन्होंने पता लगाया कि उनकी फिल्म की टीम कब उनका जन्मदिन मनाने के बारे में सोच रही है. अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद आयुष्मान खुराना उस होटल के लिए रवाना हो गए जहां पर भूमि का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा था."
इसे आगे सूत्रों ने कहा कि, "भूमि अपने दोस्त आयुष्मान को देखकर बेहद खुश हो गई थी. एक्टर के भाई अपारशक्ति खुराना भी उनके साथ फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के सेट पर गए थे. दोनों ने भूमि के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया." पार्टी के वीडियो में सभी स्टार्स जमकर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर ने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगा के हईशा' से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद दोनों को फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' में भी साथ देखा गया था. दोनों ही फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

