बॉलीवुड

इरफान खान इस फिल्म से करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी, तिग्मांशु धूलिया ने उनकी तबीयत को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

इरफान खान (Irrfan Khan) लंदन में अपनी बीमारी का इलाज कराने के बाद भारत वापस लौट चुकें है. वह न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से पीड़ित थे. अब तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) ने एक इंटरव्यू में उनकी तबीयत के बारे में बताया है

इरफान खान इस फिल्म से करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी, तिग्मांशु धूलिया ने उनकी तबीयत को लेकर किया यह बड़ा खुलासा
इरफान खान और तिग्मांशु धूलिया (Photo Credits: Yogen Shah and Twitter)

इरफान खान (Irrfan Khan) लंदन में अपनी बीमारी का इलाज कराने के बाद भारत वापस लौट चुकें है. वह न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से पीड़ित थे. अब तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) ने एक इंटरव्यू में उनकी तबीयत के बारे में बताया है. तिग्मांशु ने कहा कि, "इरफान खान के वापस आने के बाद मेरी उनसे मुलाकात हुई है. अब उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है. " जब तिग्मांशु से इरफान की बॉलीवुड में वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह जल्द ही ह‍िंदी मीड‍ियम 2 (Hindi Medium 2) की शूट‍िंग शुरू करेंगे.

'हिंदी मीडियम 2' की बात करें तो यह फिल्म साल 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है. 'ह‍िंदी मीड‍ियम' ने बॉक्स ऑफ‍िस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म में इरफान के अलावा पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी अहम रोल में थी. फैन्स इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'हिंदी मीडियम 2' को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें:- कैंसर से पीड़ित इरफान खान के फैंस के बड़ी खबर, सुनकर नहीं होगा यकीन

इरफान खान आखिरी बार फिल्म 'कारवां' (Karwaan) में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में मिथिला पालकर और दलकीर सलमान भी अहम भूमिका में थे. आकर्ष खुराना ने फिल्म को डायरेक्ट किया था. फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).