हुमा कुरैशी जल्द जैक स्नायडर की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' में आएंगी नजर
अमेरिकन फिल्म निर्माता जैक स्नायडर (Zack Snyder) की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' (Army of the Dead) में काम के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) को चुना गया है.
मुंबई : अमेरिकन फिल्म निर्माता जैक स्नायडर (Zack Snyder) की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' (Army of the Dead) में काम के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) को चुना गया है. इसमें काम करने के लिए हुमा काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि वह शूटिंग शुरू होने का अब और इंतजार नहीं कर सकती हैं.
इस फिल्म में हुमा एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी और शायद इस तरह की भूमिका को उन्होंने इससे पहले पर्दे पर नहीं निभाया है. इस फिल्म में हुमा के साथ एला पुर्नेल, एना डे ला रेगुएरा और थियो रॉसी जैसे कलाकार भी हैं.
यह भी पढ़ें : हुमा कुरैशी को लेकर छपी ऐसी खबर, भड़की एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लगाई क्लास!
'आर्मी ऑफ द डेड' के माध्यम से स्नायडर, जॉम्बी शैली में फिर से अपनी वापसी करने जा रहे हैं, इससे पहले 'डॉन ऑफ द डेड' से उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था. हुमा ने एक बयान में कहा है, "इस अवसर को पाकर मैं अत्यंत विनम्र और उत्साहित हूं. मैं जैक स्नायडर की बहुत बड़ी फैन हूं और शूटिंग के शुरू होने का इंतजार अब मुझसे और नहीं हो रहा है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

