बॉलीवुड

Huma Qureshi Upcoming Movies List: 'टॉक्सिक' के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी, जानिए उनकी अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें हुमा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी.

Huma Qureshi Upcoming Movies List: 'टॉक्सिक' के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी, जानिए उनकी अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट
हुमा कुरेशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Huma Qureshi Upcoming Movies List: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें हुमा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. हालांकि, 'टॉक्सिक' के अलावा भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वह अलग-अलग किरदारों में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देंगी. आइए जानते हैं हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्मों के बारे में. Friday OTT Releases: वीकेंड से पहले ओटीटी पर मनोरंजन का तड़का, कंगना रनौत की फिल्म से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक होंगी रिलीज

'बयान'

हुमा कुरैशी की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में 'बयान' का नाम शामिल है. इस फिल्म में उनके साथ चंद्रचूड़ सिंह और सचिन खेड़कर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन बिकास रंजन मिश्रा ने किया है. हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.

'गुलाबी'

हुमा की अपकमिंग फिल्मों की सूची में 'गुलाबी' भी शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन विपुल मेहता ने किया है. इसकी शूटिंग वर्ष 2024 में पूरी हो चुकी थी, लेकिन अब तक फिल्म रिलीज नहीं हो सकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही मेकर्स इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर सकते हैं.

'पूजा मेरी जान'

थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'पूजा मेरी जान' में हुमा कुरैशी के साथ मृणाल ठाकुर, विजय राज और विक्रम सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी प्यार, जुनूनी दीवानगी और समाज के दबाव के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में हुमा 'सना' नाम की एक वकील का किरदार निभा रही हैं. नवजोत गुलाटी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स'

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हुमा कुरैशी इसमें एक अहम भूमिका निभा रही हैं. फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं और रिलीज से पहले ही इसे लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2026 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).