Hrithik Roshan traveled by metro: एक्शन शूट के लिए ऋतिक रोशन ने मुंबई मेट्रो से की यात्रा, Fighter ने फैंस के साथ शेयर किया वीडियो और तस्वीरें (Watch Video)
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज मेट्रो से काम पर गए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की, जिसमें वह मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं और फैन्स के साथ बातचीत कर रहे हैं.
Hrithik Roshan traveled by metro: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज मेट्रो से काम पर गए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की, जिसमें वह मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं और फैन्स के साथ बातचीत कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कई सारे फैंस के साथ तस्वीरें भी खिचवाई. Dunki: शाहरुख खान स्टारर डंकी की रिलीज डेट नहीं हुई पोस्टपोंड, इस क्रिसमस 2023 में देगी सिनेमाघरों में दस्तक!
उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आज मेट्रो से काम पर गया. कुछ बहुत ही प्यारे और दयालु लोगों से मिला. आपके साथ उनके द्वारा दिए गए प्यार को शेयर कर रहा हूं. यह अनुभव शानदार था. गर्मी + ट्रैफिक को मात दी. अपनी पीठ को उस एक्शन शूट के लिए बचा लिया, जिसके लिए मैं जा रहा हूं."
देखें वीडियो और तस्वीरें:
View this post on Instagram
ऋतिक रोशन की मेट्रो में यात्रा करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और फैन्स उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि ऋतिक रोशन का मेट्रो में यात्रा करना आम लोगों के लिए प्रेरणा है.
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें धूम 2, वार, काबिल और सुपर 30 शामिल हैं. वह अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

