बॉलीवुड

लॉकडाउन के बीच ऋतिक रोशन ने बेटे रेहान का अनोखे अंदाज में मनाया बर्थडे, ऐसे साथ आया पूरा परिवार (Video)

जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है. ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो लगातार फैन्स से नियमों के पालन करने की सलाह देते रहे हैं.

लॉकडाउन के बीच ऋतिक रोशन ने बेटे रेहान का अनोखे अंदाज में मनाया बर्थडे, ऐसे साथ आया पूरा परिवार (Video)
ऋतिक रोशन ने मनाया बेटे का जन्मदिन (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरे देश को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया. ऐसे में हर कोई अपने घरों में रह रहा है. बॉलीवुड सितारें भी लॉकडाउन के मौके पर अपने-अपने घरों में बने हुए हैं और बिना किसी जरूरी काम के बाहर ना निकलने की अपील कर रहे हैं. ऐसे में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने बेटे रेहान का जन्मदिन भी बेहद ही खास अंदाज में मनाया. जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में ऋतिक अपने दोनों बेटे और एक्स वाइफ सुजैन के साथ दिखाई दे रहे हैं. जबकि घर के बाकी सभी सदस्य वीडियो कॉल के जरिये इस बर्थडे सेलिब्रेशन में जुड़े. ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन और पिंकी संग बहन सुनैना भी दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो को खुद ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. ऋतिक ने बताया कि उन्होंने रेहान का बर्थडे 28 मार्च को मनाया. जो टेक्नोलॉजी के जरिये पॉसिबल हुआ. ऋतिक के अनुसार जल्द ही ये दिन कट जाएंगे. यह भी पढ़े: COVID-19: ऋतिक रोशन ने की अपील, कहा- मैं जानता हूं कि कुछ बड़े किसी की नहीं सुनते हैं लेकिन बाहर जाने में बहादुरी नहीं है

आपको बता दे कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है. ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो लगातार फैन्स से नियमों के पालन करने की सलाह देते रहे हैं. ऐसे में ऋतिक ने अपने बेटे का बर्थडे भी नियमों के दायरों में रहते हुए किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2020 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).