Hardik Pandya and Natasa Stankovic Blessed With a Baby Boy: हार्दिक पंड्या-नताशा स्टेनकोविक बने माता-पिता, सानिया मिर्जा, सारा तेंदुलकर समेत इन सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
भारतीय टीम के ऑल राउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने आज बेटे को जन्म दिया है. अपने पिता बनने की इस खुशखबरी को हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Hardik Pandya-Natasa Stankovic Blessed with a Baby Boy: भारतीय टीम के ऑल राउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने आज बेटे को जन्म दिया है. अपने पिता बनने की इस खुशखबरी को हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. हार्दिक ने बताया कि वो और नताशा माता-पिता बन गए हैं, उनके घर बेटे का जन्म हुआ है. हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई है.
हार्दिक ने ट्विटर पर अपने बेटे की बेहद प्यारी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हमें आशीर्वाद के रूप में बेटा हुआ है." इस खुशखबरी को पढ़कर उनके सभी फैंस और चाहने वालों के बीच भी हर्ष का माहोल है.
We are blessed with our baby boy ❤️🙏🏾 pic.twitter.com/DN6s7aaZVE
— hardik pandya (@hardikpandya7) July 30, 2020
सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं. इसी के साथ मनोरंजन और खेल जगत से भी लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं. सारा तेंदुलकर, सानिया मिर्जा, एक्ट्रेस सोनल चौहान, केएल राहुल, अथिया शेट्टी समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने उन्हें दी है.

बीते कुछ दोनों में नताशा की कई सारी फोटोज देखने को मिली थी जिसमें वो अपने बेबी बंप को फ्लौंट करती हुई नजर आईं थी. हार्दिक ने नताशा के लिए गोद-भराई की रसम भी रखी थी जिसकी तस्वीर भी उन्होंने शेयर की थी.
हार्दिक और नताशा बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद इन्होंने सगाई कर ली थी. आज खबर आई कि इन्हें घर नन्हें कदमों ने आगमन
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

