प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 के सफर को कैमरे में किया कैद, शेयर किया खास वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सभी फैंस के साथ एक बेहद ही स्पेशल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 के कई यादगार पलों को जोड़कर ये वीडियो बनाया है.
साल 2019 खत्म हो चुका है और नए साल 2020 (Happy New Year 2020) ने दस्तक दे दी हैं. ऐसे में हर कोई नए साल की बधाई देता दिखाई दे रहा है. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपने सभी फैंस के साथ एक बेहद ही स्पेशल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 के कई यादगार पलों को जोड़कर ये वीडियो बनाया है. जिसमें मैडम तुसाद म्यूजियम से लेकर फिल्म द स्काई इज पिंक के खास लम्हों को डाला है. इसके साथ ही प्रियंका ने इस वीडियो में पर्सनल लाइफ के अहम पलों से भी फैंस को रूबरू करवाया है जिसमें निक जोनस भी नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. जिसके साथ ही उन्होंने लिखा कि एक और साल एक और तोहफा. साल 2020 क्या खास लेकर आ रहा है उसे देखने के लिए बेताब हूं. आप सभी का शुकिया मेरी लाइफ को खूबसूरत बनाने के लिए.
साल 2019 प्रियंका चोपड़ा के लिए कई मायनों में खास रहा. शादी के बाद बिता उनका ये पहला साल पर्सनल लाइफ के नजरिए से बेहद शानदार रहा. प्रियंका कई मौकों पर अपने परिवार के साथ वेकेशन एन्जॉय करती दिखाई दी. तो वहीं मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके स्टैच्यू ने भी खूब सुर्खियां बनाई. इसी साल उन्होंने लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में भी कदम रखा फिल्म द स्काई इज पिंक से. जिसे सभी से बेशुमार प्यार मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

