Happy Birthday Sushmita Sen: 45 साल की हुई ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन, खूबसूरती ऐसी कि तस्वीरें देख आज भी लोग भरते हैं आहें
आज सुष्मिता सेन अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं उनके इस खास जन्मदिन पर देखिए उनकी 5 ऐसी खूबसूरत तस्वीरें जिसे देख कोई भी उन्हें अपना दिल दे बैठे.
Happy Birthday Sushmita Sen: 21 मई 1994 को देश सिर उस समय गर्व उठ गया जब 18 साल की सुष्मिता सेन ने दुनिया की तमाम सुंदरियों को हराते हुए ब्रह्मांड सुंदरी का ख़िताब जीता था. तब से लेकर अब तक सुष्मिता सेन आज अपने नाम का लोहा मनवाती रही हैं. आज सुष्मिता सेन अपने जीवन के 45वें साल में पहुंच चुकी हैं. लेकिन खूबसूरती के मामले में आज भी उनका कोई सानी नहीं है. जिसका सबूत है उनका सोशल मीडिया अकाउंट. सुष्मिता सेन की खूबसूरत आज भी युवा दिलों को धड़काने का माद्दा रखती हैं. तभी तो उनसे सालों छोटे रोहमन शाल उनके प्यार में गिरफ्तार हैं. माना जा रहा है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर उनसे जुड़े तमाम किस्से और कहानियां सुनने और पढ़ने को मिल जाते हैं. फिर चाहे उनके लोकल मार्किट से लिए उस गाउन की बात हो जिसे पहन कर उन्होंने ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीता था, या फिर फराटेदार अंग्रेजी ना बोल पाने के बावजूद उनके जवाब सभी के दिल छू जाते थे. लेकिन सुष्मिता के जन्मदिन पर देखते हैं उनकी 5 खूबसूरत तस्वीरें. जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि 45 साल की उम्र में भी जलवा कम नहीं हुआ है.
सफ़ेद ड्रेस में कातिल निगाहों से देखती सुष्मिता सेन
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन की ये अदा किसी को भी बना दे दिवाना
View this post on Instagram
डब्बू रतनानी के लिए सुष्मिता का बोल्ड पोज
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन की खूबसूरती को दिखाती एक और फोटो
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन की अदाएं भी किसी का दिल चुरा ले
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन आज भले ही फिल्मों में पहले के जैसी ना नजर आती हो, लेकिन हाल ही में आई उनकी वेब सीरीज आर्या में उन्होंने साबित कर दिया कि अगर मेकर्स सच्चे हुनर को देखते उन्हें मौका दे तो वो किसी कम नहीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

