Ghoomketu Trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अनुराग कश्यप की कॉमेडी फिल्म 'धूमकेतु ट्रेलर' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप की फिल्म 'घूमकेतु' अपनी रिलीज़ के लिए तैयार है. इस फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस वाले की भूमिका में हैं. वहीं घूमकेतु की बुआ की भूमिका में इला अरुण, उनके पिता की भूमिका में रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे, रागिनी खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म 'घूमकेतु' (Ghoomketu) अपनी रिलीज़ के लिए तैयार है. इस फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस वाले की भूमिका में हैं. वहीं घूमकेतु की बुआ की भूमिका में इला अरुण, उनके पिता की भूमिका में रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे, रागिनी खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं. वही, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, चित्रांगदा सिंह, लॉरेन गोटलिब और फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी फिल्म में स्पेशल कैमियो में दिखाई देंगे.
फिल्म का सबसे बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार अब रिलीज़ हो गया है और फिल्म 22 मई को प्रिमियर के लिए तैयार है! ट्रेलर की शुरुआत 'घूमकेतु' (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) द्वारा अपनी एक स्क्रिप्ट (हॉरर जॉनर) की कहानी संतो बुआ (इला अरुण) को सुनाने के साथ होती है, लेकिन यह कहानी बुआ को प्रभावित करने में असमर्थ रहती है. वही, मुंबई में घूमकेतु उद्योग में विभिन्न लोगों से अपने काम के सिलसिले में मिल रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई प्रोत्साहन नहीं मिलता है. दद्दा (रघुबीर यादव) एक लेखक के रूप में घूमकेतु में अपनी अस्वीकृति व्यक्त करते हुए दिखाई देते हैं. अब फोकस भ्रष्ट पुलिस वाले (अनुराग कश्यप) पर शिफ़्ट हो जाता है, जो घूमकेतु की तलाश में है, और उसी क्षण घूमकेतु को पता चलता है कि उसके पास खुद को सफल लेखक साबित करने के लिए केवल 30 दिन हैं.
लेकिन कहानी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि घूमकेतु और इंस्पेक्टर बडलानी दोनों इस एक दूसरे के पड़ोसी हैं लेकिन उन्हें इसका एहसास नहीं है! ट्रेलर में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की झलकी भी देखने मिल रही है, जो मजाकिया अंदाज में एक ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म का सीन करते हुए नज़र आ रहे है. ट्रेलर में आपको मेगास्टार अमिताभ बच्चन और खूबसूरत चित्रांगदा सिंह की झलक भी दिखाई देगी. और इन सब के बीच ढेर सारा कंफ्यूजन और मजेदार क्षणों की भरमार होगी. ‘घूमकेतु’ इस ईद 22 मई 2020 को, विशेष रूप से जी5 पर रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

