Yearender 2020: नेहा कक्कड़ से लेकर काजल अग्रवाल तक इन सेलिब्रिटी ने बसाया अपना घर, देखें पूरी लिस्ट
2020 में बुरी खबरों ने लोगों को मायूस किया वहीं बुरी ख़बरों के साथ साथ अछी खबरे भी सुनने को मिली. बॉलीवुड के साथ साथ टीवी की मशहूर स्टार भी लॉकडाउन में शादी के बंधन में बंध गए.
साल 2020 लोगों के लिए बुरा साबित हुआ. कोरोना वायरस जैसी महामारी ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में लिया. लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई. वहीं लॉकडाउन के चलते लोगों का बुरा हाल हुआ. यह साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए बेहद बुरा रहा. साल की शुरूआत में ही इंडस्ट्री ने दिग्गज कलाकारों को खो दिया. जहां 2020 में बुरी खबरों ने लोगों को मायूस किया वहीं इन ख़बरों के साथ साथ अछी खबरे भी सुनने को मिली. बॉलीवुड के साथ साथ टीवी की मशहूर स्टार भी लॉकडाउन में शादी के बंधन में बंध गए.
राणा दग्गुबाती
बाहुबली के भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेमिका मिहिका बजाज के साथ अपनी सगाई की घोषणा करते हुए अपनी रिलेशनशिप की खबर देकर अपने फैंस को चौंका दिया. राणा ने अपनी लेडी लव मिहिका बजाज के साथ 8 अगस्त को सात फेरे लिए. राणा और मिहिका के शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. लॉकडाउन के चलते इस हाइप्रोफाइल शादी में 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था. यह भी पढ़े: The Kapil Sharma Show: नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत सिंह संग पहुंची कपिल शर्मा के शो, कॉमेडी के मंच पर दिखा रोमांटिक अंदाज
View this post on Instagram
नीति टेलर
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस इश्कबाज फेम नीति टेलर भी दो साल के रिलेशनशीप के बाद इस साल 13 अगस्त को आर्मी ऑफिसर परीक्षित बावा के साथ शादी के बंधन में बंध गई. नीति ने गुड़गांव के गुरुद्वारे में पारंपरिक रिवाज से शादी की. इस शादी समारोह में नीति और उसके करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए.
View this post on Instagram
नेहा कक्कड़
बॉलीवुड की टॉप की सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी अचानक शादी की अनाउंसमेंट कर अपने चाहनेवालों को चौंका दिया. नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए. नेहा और रोहनप्रीत को रियलिटी शो 'नेहू दा व्याह' के सेट पर एक दुसरे से प्यार हुआ था. जिसके बाद नेहा ने रोहनप्रीत के साथ चंडीगड़ में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया.
View this post on Instagram
आदित्य नारायण
बॉलीवुड के सदाबहार सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने भी दिसंबर महीने में 10 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अपनी प्रेमिका श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के सात फेरे लिए. आदित्य ने श्वेता अग्रवाल की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गयी थी.
View this post on Instagram
काजल अग्रवाल
बॉलीवुड की सिंघम गर्ल काजल अग्रवाल ने भी पारंपारिक तरीके से गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंध गई. काजल अग्रवाल ने मुंबई के ताज होटल में रॉयल तरीके से शादी रचाई. शादी के बाद दोनों की हनीमून मालदीव की तस्वीरे शेयर की.
View this post on Instagram
पूनम पांडे
बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों में जहां शादी कर सभी को चौंका दिया वहीं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी कर सभी को हैरान कर दिया. पूनम पांडे सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीर शेयर कर इंटरनेट पर धमाल मचा देती हैं.

सना खान
बिग बॉस फेम सना खान ने इस साल बॉलीवुड को अलविदा कहकर मजहब का रास्ता थाम लिया था. सना के इस फैसले ने एक्ट्रेस के फैंस को चौंका दिया. वहीं सना खान ने अचानक अपने निकाह की खबर देकर सभी को हैरानियत में दाल दिया. सना ने गुजरात के मौलाना के साथ मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया. दोनों के शादी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई.
View this post on Instagram
जहां साल 2020 में कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन रहा. वहीं लॉकडाउन के चलते शूटिंग बंद होने के कारण इन बॉलीवुड स्टार्स को अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

