Forbes : Highest paid celebrities की लिस्ट में सलमान खान से आगे निकले अक्षय कुमार, यह बड़ा अभिनेता हुआ बाहर
Forbes की हाईएस्ट पेड सेलिब्रिटीज की लिस्ट सामने आ चुकी है. यह लिस्ट जून 2017 से अभी तक की कमाई पर आधारित है. इस सूची में अक्षय कुमार और सलमान खान के नाम शुमार हैं.
Forbes की हाईएस्ट पेड सेलिब्रिटीज की लिस्ट सामने आ चुकी है. यह लिस्ट जून 2017 से अभी तक की कमाई पर आधारित है. इस सूची में अक्षय कुमार और सलमान खान के नाम शुमार हैं पर शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट से बाहर हो चुका है. पिछले साल किंग खान का नाम 65वें पायदान पर था. यह हैरान करने वाली बात है कि शाहरुख खान का नाम अब इस सूची में नहीं है. जहां
अक्षय कुमार का नाम इस सूची में 76वें नंबर पर है, वहीं सलमान खान का नाम 82वें पायदान पर है. अक्षय कुमार ने लगभग 3.07 अरब की कमाई की है और सलमान खान ने तकरीबन 2.57 अरब कमाए हैं.
इस मैगजीन ने अक्षय कुमार के बारे में लिखा कि, "अक्षय बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' जैसी फ़िल्में की हैं जो एक सामाजिक संदेश देती हैं. वह लगभग 20 ब्रैंड्स को एंडोर्स करते हैं. इन विज्ञापनों की वजह से वह अच्छी खासी कमाई करते हैं."
सलमान खान के बारे में लिखा गया कि, "'टाइगर जिंदा है' की वजह से सलमान खान ने काफी अच्छी कमाई की है. वह सुजुकी मोटरसाइकिल्स और क्लोरोमिन्ट जैसे कई ब्रैंड्स एंडोर्स करते हैं. इस वजह से वह इंडिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स में से एक हैं.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इस वक्त अपनी अगली फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग में वयस्त है. वहीं सलमान खान भी जल्द ही अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2018 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

