बॉलीवुड

Father's Day 2020: सलमान खान ने पिता सलीम खान संग फैमिली के यादगार पलों को लाया सामने, शेयर किया स्पेशल वीडियो

सलमान खान ने भी अपने पिता सलीम खान की फोटोज से तैयार एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में सलीम खान के शुरूआती दिनों से लेकर अब तक की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं.

Father's Day 2020: सलमान खान ने पिता सलीम खान संग फैमिली के यादगार पलों को लाया सामने, शेयर किया स्पेशल वीडियो
पिता सलीम के साथ सलमान खान (Photo Credits: IANS)

Father's Day 2020: आज पूरी दुनिया में फादर्स डे (Father's Day) मनाया जा रहा है. ऐसे में तमाम लोग इस मौके पर अपने पिता को याद कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने पिता को बधाई देने से पीछे नहीं रहें. ऐसे में अब अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) की फोटोज से तैयार एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में सलीम खान के शुरूआती दिनों से लेकर अब तक की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में सलीम खान के जवानी के दिनों से लेकर अब तक की तस्वीरें मौजूद है.

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सलमान खान ने लिखा कि ‘हैप्पी फादर्स डे, एक पिता अपने बच्चों से सबसे अच्छा गिफ्ट ये चाहिए होता है कि वो ख़ुशी से जिएं. बच्चें खुश पिता खुश. यह भी पढ़े: Happy Father's Day 2020: अजय देवगन ने पिता वीरू देवगन की फोटो शेयर कर कहा- जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते

इससे पहले अजय देवगन सहित कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फादर्स डे के मौके पर अपने पिता की फोटो शेयर कर उन्हें याद किया.

बात करें सलमान खान की तो सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही वो कई यूजर्स के निशाने पर हैं. डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने भी सलमान और उनके परिवार पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद सलमान खान के भाई सोहेल ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. जबकि अभिनव ने आरोप लगाया है कि सलमान का चैरिटी बीइंग ह्यूमन एक 'मनी-लॉन्ड्रिंग' हब है

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).