बॉलीवुड

जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड मिलने पर बेटे फरहान अख्तर ने ये इमोशनल पोस्ट लिखकर बयां की अपनी खुशी

तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता और मानव विकास और मानवीय मूल्यों के लिए मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जावेद ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ये पुरस्कार दिया गया है. ऐ

जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड मिलने पर बेटे फरहान अख्तर ने ये इमोशनल पोस्ट लिखकर बयां की अपनी खुशी
जावेद अख्तर और फरहान अख्तर (Photo Credits: Instagram)

तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता और मानव विकास और मानवीय मूल्यों के लिए मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार (Richard Dawkins Award) से सम्मानित किया गया. जावेद ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ये पुरस्कार दिया गया है. ऐसे में इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें देशभर से लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं. इसी बीच उनके बेटे फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने भी अपने पिता की इस कामयाबी पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

फरहान ने अपने पिता जावेद अख्तर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "क्रिटिकल थिंकिंग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई हो पा. बेशक आप इसके पात्र हैं. आप पर बेहद गर्व है."

ये भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता और मानव विकास और मानवीय मूल्यों को अहमियत देने लिए रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड 2020 प्राप्त किया

उनकी इस जीत पर उनकी पत्नी शबाना आजमी (Shabana Azmi) और साथ ही एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).