बॉलीवुड

Tiger Shroff से ब्रेकअप के बाद Disha Patani ने बांटे लड्डू? Viral Video देखकर फैंस ने उठाया सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी चर्चा में भी आ गया है.

Tiger Shroff से ब्रेकअप के बाद Disha Patani ने बांटे लड्डू? Viral Video देखकर फैंस ने उठाया सवाल
दिशा पटानी (Photo Credits: Instagram)

Disha Patani Distributes Laddoo in Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी चर्चा में भी आ गया है. वीडियो में दिशा मीडिया को मिठाई बांटती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों अभिनेत्री पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए. दरअसल हाल ही में मीडिया में खबरें आई थीं दिशा पटानी का उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है.

रिपोर्ट में कहा गया कि दिशा टाइगर से शादी करना चाहती थी लेकिन अभिनेता ने उन्हें इससे साफ इनकार कर दिया. इस बात से नाराज दिशा में टाइगर से ब्रेकअप कर लिया. विशाल टाइगर के रिश्तो में अनबन की खबरें मीडिया में आने के बाद अब लोग दिशा के इस नए वीडियो को हजम नहीं कर पा रहे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

दरअसल दिशा की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' हाल ही में रिलीज हुई जिसकी खुशी साझा करते हुए उन्होंने मीडिया में लड्डू बांटे. लेकिन इस बात को समझे बिना लोगों ने उन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और कॉल करते हुए कहा कि कहीं टाइगर से ब्रेकअप के बाद वह लड्डू तो नहीं बांट रही. बात करें 'एक विलन रिटर्न्स' की तो इस फिल्म में वह अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया के साथ नजर आई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).