बॉलीवुड

Pathan: क्या अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया शाहरुख खान की फिल्म पठान में आएंगी नजर?

फिल्म डिंपल एक रॉ ऑफिसर की भूमिका में होंगी जो शाहरुख खान की मिशन में मदद करती दिखाई देंगी. वो मुंबई में 20 दिनों की शूटिंग करेंगी.

Pathan: क्या अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया शाहरुख खान की फिल्म पठान में आएंगी नजर?
डिंपल कापड़िया और शाहरुख खान (Image Credit: Facebook)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म जीरो (Zero) के फ्लॉप होने के बाद एक लंबा ब्रेक ले लिया था. जिसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में शाहरुख ने अपनी नई फिल्म पठान (Pathan) की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में शाहरुख खान संग दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आने जा रहें हैं. जबकि सलमान खान गेस्ट अपीरियंस देते दिखाई देंगे. तो वहीं खबर आ रही है कि इस फिल्म अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया भी नजर आने जा रही हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक शाहरुख की फिल्म पठान में डिंपल कपाड़िया एक अहम् किरदार निभाती दिखाई देंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म डिंपल एक रॉ ऑफिसर की भूमिका में होंगी जो शाहरुख खान की मिशन में मदद करती दिखाई देंगी. वो मुंबई में 20 दिनों की शूटिंग करेंगी. जाहिर है शाहरुख की इस फिल्म को एक अलग ही लेवल पर शूट किया जा रहा है. ऐसे में हर कोई इस फिल्म के साथ जुड़ना चाहेगा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के प्रोड्यूसर पठान के जरिये पूरी स्पेशल एजेंट फिल्मों की सीरीज बनाने की प्लानिंग कर रहें हैं. शाहरुख खान की पठान में बतौर टाइगर बन सलमान खान नजर आयेंगे. जिसके बाद टाइगर की सीक्वल में शाहरुख खान पठान बनकर पहुंचेंगे. जबकि वॉर की सीक्वल में ऋतिक के साथ सलमान और शाहरुख भी दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में यश राज फिल्म्स ने आने वाले समय में दर्शकों एंटरटेन करने की पूरी प्लानिंग कर रखी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).