दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है बिल्डर, सायरा बानो ने पीएम मोदी से की यह अपील
अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मिलने की गुजारिश की है.
अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मिलने की गुजारिश की है. रविवार को दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया कि, "सर, भू-माफिया समीर भोजवानी जेल से छूट चुका है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था लेकिन तब भी कोई कार्रवाई की नहीं की गई है. पद्म विभूषण से सम्मानित अभिनेता को धमकाया जा रहा है. मैं आपसे मुंबई में मिलने का निवेदन करती हूं."
बता दें कि इस साल की शुरुआत में मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने समीर भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. समीर भोजवानी पर दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी हड़पने की कोशिश का आरोप था. इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने समीर के घर पर छापा मारा था. उसके घर से चाक़ू और हथियार भी मिले थे. इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया था.
Request from Saira Banu Khan: The Hon’ble @PMOIndia Shri @narendramodi
Sir, Land Mafia Samir Bhojwani realeased from Jail. No Action Taken despite assurances by CM @Dev_Fadnavis
Padma Vibhushit betrayed, Threatened by money n muscle power. Request meeting wth u in #mumbai
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 16, 2018
यह भी पढ़ें:- दिलीप कुमार की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों के बीच आई ये बड़ी जानकारी
अब समीर भोजवानी को रिहा कर दिया गया है और इसलिए सायरा बानो ने पीएम से मिलने का अनुरोध किया है. बता दें कि दिलीप कुमार का बंगला मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित है.समीर भोजवानी ने इसी बंगले के दो प्लाट पर मालिकाना हक का झूठा दावा किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

