बॉलीवुड

दिलीप कुमार की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों के बीच आई ये बड़ी जानकारी

कुछ मीडिया पब्लिकेशन्स ने दिलीप कुमार की सेहत को लेकर जो खबर प्रकाशित की थी उसकी सफाई में अब ये जानकारी सामने आई है

दिलीप कुमार की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों के बीच आई ये बड़ी जानकारी
दिलीप कुमार (Photo Credits: Twitter)

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ने की अफवाहों के बीच उनके करीबी दोस्त ने स्पष्ट किया कि वह स्वस्थ हैं. उनके पारिवारिक दोस्त फैसल फारूकी ने मीडिया की उन रपटों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह भोजन, दवा और पानी तक ले पाने में असमर्थ हैं.

फैसल फारूकी ने फोन पर आईएएनएस से कहा, "साब को प्यार करने वाले और उनके काम के प्रशंसकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वह स्वस्थ हैं. घबराने की आवश्यकता नहीं है. इस तरह की बेकार फर्जी खबरें दिलीप कुमार के लाखों प्रशंसकों और शुभचिंतकों के दिमाग में घबराहट और चिंता पैदा करती है."

इसी के साथ उन्होंने मीडिया संस्थानों को ट्विटर पर भी ये जानकारी दी है.

उन्होंने प्रशंसकों से आग्रह किया कि दिलीप कुमार के सेहत की जानकारी के लिए उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नजर रखें. इस महीने की शुरुआत में, उन्हें निमोनिया के इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).