IPL 2020: फिल्म काई पो छे के नन्हे क्रिकेटर दिग्विजय देशमुख की किस्मत चमकी, मुंबई इंडियन्स ने खरीदा

आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने दिग्विजय देशमुख को 20 लाख रूपये में खरीदा है. दिग्विजय देशमुख ने महाराष्ट्र के लिये खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में शानदार प्रदर्शन किया.

फिल्म काय पो छे (Image Credit: Twitter/Hotstar)

कहते है किस्मत बड़ी बलवान होती है ये कब क्या रंग दिखा जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसी ही एक कहानी अब देखने को मिल रही है. दरअसल फिल्म काई पो छे (Kai Po Che) में नन्हे क्रिकेटर अली (Ali) का अहम किरदार निभाने वाले एक्टर दिग्विजय देशमुख अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. जी फिल्म में जिस अली को क्रिकेटर बनाने का ख्वाब पाले सुशांत सिंह राजपूत अपनी जान तक दे देते हैं. फिल्म का वहीं नन्हा क्रिकेटर अब असल लाइफ में क्रिकेट के मैदान पर कमाल करता दिखाई दे सकता है.

इस बात की जानकारी देते हुए फिल्म राइटर चेतन भगत ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है.  दरअसल फिल्म काय पो छे चेतन भगत की किताब 3 मिस्टेक इन माय लाइफ पर बनी थी. जिसने बॉक्स ऑफिस अच्छा बिजनेस किया और बॉलीवुड को शानदार कलाकार भी दिए.

दरअसल आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने दिग्विजय देशमुख को 20 लाख रूपये में खरीदा है. दिग्विजय देशमुख ने महाराष्ट्र के लिये खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद उनका सिलेक्शन मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियंस टीम में हुआ है. दिग्विजय ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के सात मैचों में नौ विकेट चटकाये हैं.

अब ऐसे में देखना होगा कि फिल्म काय पो छे का वो शानदार क्रिकेटर असल लाइफ में कमाल दिखा पाता है?

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड