Dia Mirza करने जा रही हैं दूसरी शादी, मुंबई के बिजनसमैन Vaibhav Rekhi संग इस दिन लेंगी सात फेरे!
एक्ट्रेस दिया मिर्जा दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं. साल 2019 में प्रोड्यूसर साहिल संघा के साथ तलाक के बाद अब दिया मुंबई के बिजनसमैन वैभव रेखी के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं. हालांकि इस खबर को लेकर दिया या उनके प्रवक्ताओं की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
Dia Mirza Wedding: एक्ट्रेस दिया मिर्जा दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं. साल 2019 में प्रोड्यूसर साहिल संघा के साथ तलाक के बाद अब दिया मुंबई के बिजनसमैन वैभव रेखी के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं. हालांकि इस खबर को लेकर दिया या उनके प्रवक्ताओं की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिया इस महीने ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी.
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, दिया 15 फरवरी को शादी करेंगी जिसमें उनके और वैभव के परिवारवाले समेत करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे. दिया बीते कुछ समय से वैभव को डेट कर रहीं थी जिसके बाद अब इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है.
View this post on Instagram
ज्ञात हो कि दिया ने साल 2014 में साहिल संघा से शादी की थी. इसके 5 साल बाद दिया ने उनसे अलग होने का फैसला लेते हुए तलाक ले लिया था. दिया और साहिल ने मिलकर 'बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट' नाम से प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था. उनकी पहली फिल्म जायेद खान के साथ थी जिसका टाइटल था 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी'
बात करें फिल्मों की तो दिया तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'थप्पड़' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इन दिनों वो तेलुगू फिल्म 'वाइल्ड डॉग' के लिए शूटिंग कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

