बॉलीवुड

Dhaakad: कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल बने हैं विलेन, दमदार लुक आया सामने

Dhaakad: कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल बने हैं विलेन, दमदार लुक आया सामने
धाकड़ पोस्टर (Image Credit: Instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की स्पाई एक्शन फिल्म धाकड़ (Dhaakad) को लेकर लोगों में काफी बज्ज देखने को मिल रहा है. फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि का किरदार निभा रही हैं. फिल्म से सामने आया उनका लुक काफी इम्प्रेसिव है. कल ही मेकर्स ने इसके रिलीज डेट का ऐलान किया है. ये फिल्म गांधी जयंती के मौके पर यानी 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में मेकर्स ने अब फिल्म से अर्जुन रामपल का लुक सामने लाया है. फिल्म में एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म से उनका धाकड़ लुक सामने लाया है.

ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने ट्वीट करके अर्जुन रामपाल की फोटो शेयर की है. जिसमें अर्जुन का खतरनाक लुक देखते है बन रहा है. हाथों में बंदूक और लेदर जैकेट के साथ वो किसी गैंग के माफिया जैसे दिखाई दे रहे हैं.

इससे पहले कंगना ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-  वो बेखौफ और खतरनाक है. वो एजेंट अग्नि है. भारत की पहली नायिका प्रधान एक्शन-थ्रिलर फिल्म धाकड़, 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी. इस फिल्म को रजनीश घई डायरेक्ट कर रहें हैं.

इस फिल्म के साथ कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय डीओपी Tetsuo Nagata के साथ जापानी मूल के नगाता फ्रेंच डायरेक्टर भी इससे जुड़े हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).