DeepVeer Wedding: रिंग सेरेमनी में दीपिका के लिए घुटनों पर बैठे रणवीर सिंह, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
दीपिका और रणवीर की शादी के लिए हर कोई एक्साइटेड है. अब वो दिन आग गया है जब दीपिका और रणवीर एक दूजे के हो जाएंगे.
दीपिका और रणवीर की शादी के लिए हर कोई एक्साइटेड है. अब वो दिन आग गया है जब दीपिका और रणवीर एक दूजे के हो जाएंगे. आज इटली में कोंकणी रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी और कल यानि 15 नवंबर को दीपवीर सिंधी रीति रिवाजों से शादी करेंगे. शादी से पहले दोनों की रिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया. खबरों की माने तो इंगेजमेंट में दीपिका के लिए रणवीर सिंह घुटनों पर बैठ गए थे. डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंगूठी पहनाने के बाद रणवीर ने दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया और फिर एक इमोशनल स्पीच भी दी.
रणवीर की स्पीच सुनने के बाद दीपिका भावुक हो गई. दीपिका को इमोशनल होते हुए देख रणवीर सिंह ने तुरंत उन्हें हग कर लिया.
यह भी पढ़ें:- DeepVeer Wedding: कोंकणी रीति-रिवाजों से रणवीर और दीपिका की हुई सगाई
बता दें कि कोंकणी रीति रिवाजों से दीपिका और रणवीर की सगाई हो चुकी है. तकरीबन 40 लोग इस सेरेमनी का हिस्सा बने थे. रिंग सेरेमनी के बाद मेहमानों के लिए दावत भी रखी गई थी. इसके अलावा सभी ने सेरेमनी में खूब मस्ती भी की. मेहमानों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस भी किया. रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए अपनी फिल्म 'गुंडे' का गाना 'तूने मारी एंट्रियां' भी गाया.
तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है. वे कई फिल्मों में साथ काम चुके हैं. इस सूची में 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों का नाम शुमार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

