DeepVeer Wedding: कोंकणी रीति-रिवाजों से रणवीर और दीपिका की हुई सगाई
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. आज इटली में दीपवीर की शादी होगी.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. आज इटली में दीपवीर की शादी होगी. शादी से पहले 13 नवंबर को भी कई रस्में निभाई गई. बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर की सगाई सोमवार को ही चुकी हैं. खबरों की माने तो दीपवीर की सगाई कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई है. इस सेरेमनी का नाम फूल मुड्डी है. इस रस्म में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने रणवीर सिंह का स्वागत किया. उन्होंने रणवीर को एक नारियल भी दिया. फिर रणवीर और दीपिका ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई.
रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि," कोई फोटो तो नहीं है लेकिन सेरेमनी देखते वक्त काफी अच्छा लगा. मैं खुद को रोने से नहीं रोक पाई लेकिन वे खुशी के आंसू थे."
No pictures but it was love personified to see them together today. Couldn’t stop my tears, but these were tears of happiness and so I hope they never do. #DeepVeerKiShaadi #ranveerkishaadi #foreverlove
— Nitasha (@Nitasha22) November 12, 2018
बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी में फोन का इस्तेमाल करना बिल्कुल मना है. इसलिए अभी तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई है. दीपिका और रणवीर सिर्फ वहीं तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे, जो उनके फोटोग्राफर द्वारा खींची जाएगी.
यह भी पढ़ें:- Ranveer Weds Deepika: दुल्हन की तरह सजीं दीपिका, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीर
दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरों का फैन्स बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं. हम आपको दीपवीर की शादी पर पल पल की अपडेट देते रहेंगे. तब तक ले लिए लेटेस्टली के साथ बने रहें.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

