दीपिका-रणवीर की रोमांटिक चैट सोशल मीडिया पर हुई वायरल
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 14-15 नवंबर को सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए थे. दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आती है.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 14-15 नवंबर को सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए थे. दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आती है. दोनों सितारें सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर की एक रोमांटिक चैट वायरल हो रही है. दरअसल, दीपिका ने रणवीर की एक तस्वीर पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है.
दीपिका ने लिखा कि, "तेरा टाइम आ गया बेबी." इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने लिखा कि, "तू जो मिल गई मुझे." सोशल मीडिया पर ये चैट छाई हुई है.
यह भी पढ़ें:- रणवीर-दीपिका की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के दीवाने हुए इलॉन मस्क, किया यह खास ट्वीट
फिल्मों की बात करें तो दीपिका और रणवीर की जोड़ी बड़े पर तीन बार नजर आ चुकी है. दोनों ने 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. तीनों फिल्मों का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. ऑडियंस को दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी अच्छी लगती है.
दीपिका-रणवीर की शादी इटली में कोंकणी और सिन्धी रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई थी. इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में दोनों की शादी के ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

