Coolie No. 1: वरुण धवन-सारा अली खान की 'कूली नंबर. 1' सिनेमाघरों में होगी रिलीज? जानें सच्चाई
वरुण धवन-सारा अली खान अभिनीत कुली नंबर 1 क्रिसमस के आसपास ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. वहीं ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.
वरुण धवन (Varun Dhawan)-सारा अली खान (Sara Ali Khan) अभिनीत कुली नंबर 1 (Coolie No. 1) क्रिसमस के आसपास ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. वहीं ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. इस तरह की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने शनिवार को ट्वीट किया, "एक्सक्लूजिव.हैशटैग कुली नं 1 इस क्रिसमिस पर अमेजन इंडिया पर रिलीज होगी. वहीं सिनेमाघरों की बात करें तो, फिल्म एक भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होगी. सभी अटकलों पर विराम."
'कुली नंबर 1' गोविंदा (Govinda) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अभिनीत फिल्म 'कुली नंबर 1' 1995 की रीमेक है. फिल्म वरुण के पिता डेविड धवन (David Dhawan) द्वारा निर्देशित है. फिल्म क्रिसमस के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है. यह भी पढ़े: Varun Dhawan Natasha Dalal Love Story: वरुण धवन को 3 से 4 बार ना कह चुकी थी नताशा दलाल ने, लेकिन एक्टर ने भी नहीं मानी थी हार
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करे तो वरुण धवन राज मेहता निर्देशित फिल्म 'जुग जुग जियो' में कियारा अडवाणी के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में वरुण के अलावा नीतू कपूर, कृति सेनन और अनिल कपूर नजर आएंगे. सारा अली खान के अभिनय की बात करें तो सारा आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और साऊथ सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

