बॉलीवुड

Coolie No.1: Sadak 2 के बाद ट्रोल्स के निशाने पर फिल्म 'कुली नंबर.1', नेपोटिज्म के चलते लोग कर रहे बॉयकॉट की तैयारी, पढ़ें ट्वीट्स

संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था. इस ट्रेलर की रिलीज के बाद लोगों ने इसका बहिष्कार करते हुए इसे यूट्यूब पर डिसलाइक किया.

Coolie No.1: Sadak 2 के बाद ट्रोल्स के निशाने पर फिल्म 'कुली नंबर.1', नेपोटिज्म के चलते लोग कर रहे बॉयकॉट की तैयारी, पढ़ें ट्वीट्स
सारा अली खान और वरुण धवन (Photo Credits: Instagram)

Coolie No. 1 To Release on Amazon Prime Video! संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था. इस ट्रेलर की रिलीज के बाद लोगों ने इसका बहिष्कार करते हुए इसे यूट्यूब पर डिसलाइक किया. इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 11 मिलियन डिसलाइक मिले हैं. लोगों ने सुशांत केस को महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से जोड़ते हुए उनकी फिल्म पर अपना गुस्सा निकाला.

अब कहीं न कहीं लोग वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'कुली नंबर.1' को टारगेट कर रहे हैं. आज खबर आई कि कूली नंबर. 1 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सकता है. इस बात को लेकर ट्विटर पर चर्चा शुरू हुई और लोगों ने अब इस फिल्म को भी बॉयकॉट (Boycott) करने की बात भी कही है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने नेपोटिज्म (Nepotism) को इसकी वजह बताते हुए कहा कि वो इस फिल्म का समर्थन नहीं करना चाहते हैं. मीम्स बनाकर लोगों ने इस फिल्म को ट्रोल किया है. इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर.

भाई-भतीजावाद का बहिष्कार

कुली नंबर. 1 को डिसलाइक

ये भी पढ़ें: Sadak 2 Trailer Disliked on Youtube: ‘सड़क 2’ को मिले नेगेटिव रिएक्शन पर नाराज पूजा भट्ट ने कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात

वरुण धवन को बताया सस्ता गोविंदा

वरुण धवन को किया ट्रोल

कुली नंबर. 1 के खिलाफ मुहीम

वरुण धवन और सारा अली खान की इस फिल्म में परेश रावल, जावेद जाफरी और जॉनी लीवर भी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).