बॉलीवुड

Coffee With Karan S8: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में पहुंचे 'कॉफी विद करण', करण जौहर के साथ की जमकर मस्ती (Watch Video)

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में पहली बार करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में दिखाई देंगे. इस शो के आगामी सीजन के पहले एपिसोड में यह जोड़ा नजर आएगा.

Coffee With Karan S8: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में पहुंचे 'कॉफी विद करण', करण जौहर के साथ की जमकर मस्ती (Watch Video)
Disney Plus Hotstar (Photo Credits: Instagram)

Coffee With Karan S8: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में पहली बार करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में दिखाई देंगे. इस शो के आगामी सीजन के पहले एपिसोड में यह जोड़ा नजर आएगा. यह शो 26 अक्टूबर, 2023 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. Apurva Poster: तारा सुतारिया स्टारर थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' का पहला लुक जारी, 15 नवंबर को हॉटस्टार पर होगी रिलीज (View Pic)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और चर्चित कपल में से एक हैं. दोनों की शादी 2018 में हुई थी और तब से ही यह जोड़ा अपने फैंस को अपने प्यार और रोमांस से दीवाना बना रहा है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

'कॉफी विद करण' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी, अपने करियर और अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात करेंगे. जिसकी झलक इस वीडियो में देखने मिलती है, साथ ही वे करण के साथ जमकर मस्ती भी करते नजर आए हैं. यह जोड़ा इस शो में कुछ मजेदार और दिलचस्प किस्से भी शेयर करेगा.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. यह पहली बार होगा जब यह जोड़ा किसी चैट शो में एक साथ में नजर आएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).