बॉलीवुड

Apurva Poster: तारा सुतारिया स्टारर थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' का पहला लुक जारी, 15 नवंबर को हॉटस्टार पर होगी रिलीज (View Pic)

रा सुतारिया की नई थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' का पहला लुक जारी कर दिया गया है. फिल्म में तारा सूतारिया एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं, जिसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है और वह सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार है.

Apurva Poster: तारा सुतारिया स्टारर थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' का पहला लुक जारी, 15 नवंबर को हॉटस्टार पर होगी रिलीज (View Pic)
Tara Sutaria (Photo Credits: Instagram)

Apurva Poster: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया की नई थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' का पहला लुक जारी कर दिया गया है. फिल्म में तारा सूतारिया एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं, जिसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है और वह सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार है. फिल्म 15 नवंबर, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. Starfish Movie Character Poster: खुशाली कुमार, तुषार खन्ना, मिलिंद सोमन और एहान भट्ट की फिल्म स्टारफिश का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, 24 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

फिल्म के पहले लुक में तारा सूतारिया काफी इंटेंस अवतार में नजर आ रही हैं, उनके हाथ में एक कटार है जोकि खून से सना है. उनके चेहरे पर बदले की भावना झलक रही है. फिल्म का पोस्टर काफी इम्पैक्टफुल दिख रहा है और यह फिल्म की कहानी के बारे में काफी कुछ बता रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

फिल्म 'अपूर्वा' का पहला लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. साथ ही फैंस एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - क्या लुक है, मजा आ गया. दूसरे यूजर ने लिखा - मैं यह फिल्म देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहहित हूं. तीसरे ने लिखा - इसे कहते हैं पोस्टर. एक्ट्रेस की पोस्ट पर इस तरह के कमेंट लगातार आ रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).