बॉलीवुड

Cannes 2019 में छाया बॉलीवुड, सामने आई ये शानदार तस्वीर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) से लगातार बॉलीवुड सितारों की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं.

Cannes 2019 में छाया बॉलीवुड, सामने आई ये शानदार तस्वीर
हुमा कुरैशी द्वारा शेयर की गई तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) से लगातार बॉलीवुड सितारों की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) , प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), हिना खान (Hina Khan) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) जैसी अभिनेत्रियों ने इस फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक किया. अब बॉलीवुड सितारों की एक एपिक फोटो सामने आई है. सोशल मीडिया पर इस फोटो की खूब चर्चा हो रही है. हुमा कुरैशी ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फोटो में हुमा के साथ प्रियंका, हिना, डायना पेंटी भी नजर आ रही हैं. साथ ही निक जोनस (Nick Jonas) भी एक्ट्रेस्स के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं.

हुमा ने तस्वीर को कैप्शन दिया कि, "स्ट्रॉन्ग वुमन एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं. सच्ची महिलाएं भी एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं. शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा और जीजू निक जोनस हमारी रात को देसी गर्ल पॉवर के बारे में बनाने के लिए." आप भी एक नजर डालिए इस फोटो पर:-

यह भी पढ़ें:- Cannes Film Festival 2019 में प्रियंका चोपड़ा की फोटो देखकर फैंस के मन में उठे सवाल, क्या ये बेबी बंप है?

आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 से दीपिका, प्रियंका और कंगना के लुक्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. खासतौर पर दीपिका के अलग-अलग अवतारों की खूब प्रशंसा की गई थी. हिना खान और डायना पेंटी पहली बार इस फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं. वहां पर हिना ने अपनी शॉर्ट फिल्म 'लाइन्स' का फर्स्ट लुक भी रिवील किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).