बॉलीवुड

Goldy Brar Threatens to Kill Salman Khan: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, काले हिरण के शिकार से जुड़ा है मामला 

गोल्डी बराड़ ने कहा, सलमान खान ने बिश्नोई समाज की बेइज्जती की है. काले हिरन का शिकार किया है. जैसे हिंदू गीता को पवित्र मानते हैं, सिख गुरुग्रंथ को पवित्र मानते हैं, वैसे ही बिश्नोई समाज काले हिरन को मानता है.

Goldy Brar Threatens to Kill Salman Khan: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, काले हिरण के शिकार से जुड़ा है मामला 
Salman Khan and Goldy Brar ians (Photo Credits: Instagram)

Goldy Brar Threatens to Kill Salman Khan: कनाडा में रह रहे वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है और यह धमकी इंटरव्यू के दौरान दी है. उसने कहा कि सलमान खान उसकी हिट लिस्ट में हैं. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में वांटेड गोल्डी ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में ये दावा किया है.

यह पहली बार नहीं है जब गैंगस्टर ने सलमान खान को मारने की बात कही है. कुछ महीने पहले ही एक्टर ने गोल्डी बराड़ की तरफ से धमकी भरा मेल मिलने की जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी. गोल्डी बराड़ ने कहा, सलमान खान ने बिश्नोई समाज की बेइज्जती की है. काले हिरन का शिकार किया है. जैसे हिंदू गीता को पवित्र मानते हैं, सिख गुरुग्रंथ को पवित्र मानते हैं, वैसे ही बिश्नोई समाज काले हिरन को मानता है. साथ ही गोल्डी ने कहा कि वह (सलमान खान) जब तक माफी नहीं मांगता हम कोशिश करते रहेंगे. Stree 2: Rajkummar Rao और Shraddha Kapoor स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग हुई शुरू, सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की तस्वीर आई सामने (View Pic)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hindustan Times (@hindustantimes)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).