बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput: Disha Salian की मौत के मामले में नहीं होगी CBI जांच, बॉम्बे हाई कोर्ट ने ये बात कहकर ठुकराई याचिका

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान डेथ केस को लेकर सीबीआई जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है.

Sushant Singh Rajput: Disha Salian की मौत के मामले में नहीं होगी CBI जांच, बॉम्बे हाई कोर्ट ने ये बात कहकर ठुकराई याचिका
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान (Photo Credits: Twitter/ Instagram)

Disha Salian Death Case: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान डेथ केस को लेकर सीबीआई जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है. उच्च न्यायालय ने कहा कि अगर किसी के पास इस केस को लेकर किसी भी प्रकार के सबूत हैं तो वो सीआरपीसी प्रोविजन के अनुसार पुलिस से संपर्क कर सकता है.

एएनआई द्वारा किये आगे ट्वीट में इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग करती हुई याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ठुकरा दिया है.

ये भी पढ़ें: Disha Salian Death Case: दिशा सालियान के मौत की CBI जांच की मांग को SC ने किया खारिज, हाईकोर्ट जाने को कहा

आपको बता दें कि दिशा को मुंबई के मलाड इलाके स्थित उनके अपार्टमेंट के पास 8 जून, 2020 को मृत पाया गया था. इसके बाद 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आई. इसके बाद से ही लोग सुशांत और दिशा की मौत के मामले को जोड़कर देख रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि ये दोनों ही केस एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).