रितेश देशमुख-जेनेलिया डीसूजा ने लिया अंगदान करने का बड़ा फैसला, Video शेयर करके फैंस से की ये अपील
बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा ने आज घोषणा करते हुए कहा कि वो दोनों ने अंगदान करने का फैसला लिया है. रितेश ने आज जेनेलिया के साथ अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने कई बार इस विषय पर सोचा लेकिन वो इसे कह नहीं पाए थे.
बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डीसूजा (Genelia D'souza) ने आज घोषणा करते हुए कहा कि वो दोनों ने अंगदान (Organ Donation) करने का फैसला लिया है. रितेश ने आज जेनेलिया के साथ अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने कई बार इस विषय पर सोचा लेकिन वो इसे कह नहीं पाए थे. आज 1 जुलाई को इन्होंने फैसला लिया है कि वो अपना अंगदान करेंगे.
रितेश द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में जेनेलिया ने कहा कि उनके लिए किसी को जीवनदान देने के तोहफे से बढ़कर कोई और तोहफा नहीं है इसलिए वो ऐसा करने जा रहे हैं. इसी के साथ रितेश और जेनेलिया ने अपने फैंस से अपील की है कि वें भी इस नेक काम के लिए आगे आए और दूसरों को जीवन दान दें.
रितेश ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "जीवन दान से बड़ा कोई अन्य तोहफा नहीं. जेनेलिया और मैंने अपना अंगदान करने की शपथ ली है. हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि आप भी 'द लाइफ आफ्टर लाइफ' के इस पहल का हिस्सा बनें."
आपको बता दें कि रितेश अपनी वाइफ जेनेलिया के साथ अपने कई मजेदार वीडियोज पोस्ट करके सोशल मीडिया पर अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. टिकटॉक एप पर भी उनके वीडियो काफी ज्यादा पॉपुलर थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

