बॉलीवुड

Kriti Kharbanda Hot Video: एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने शेयर किया हॉट पोल डांस वीडियो, दिखाई कमाई की फिटनेस

लॉकडाउन के इस दौर में सभी लोग अपने घर पर तरह-तरह की चीजें करके अपना समय व्यतीत कर रहे हैं. इस दौरान कोई अपने घर की साफ-सफाई में व्यस्त नजर आया तो कोई किचन ने अपना हाथ आजमाते दिखा. इसमें कोई दोराय नहीं कि लोग उस समय को बेहद मिस कर रहे हैं जब वो आजाद थे और कहीं भी जाने के लिए उनपर किसी तरह की पाबंदी मौजूद नहीं थी.

Kriti Kharbanda Hot Video: एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने शेयर किया हॉट पोल डांस वीडियो, दिखाई कमाई की फिटनेस
कृति खरबंदा का पोल डांस (Photo Credits: Instagram)

Kriti Kharbanda Hot Video: लॉकडाउन (Lockdown) के इस दौर में सभी लोग अपने घर पर तरह-तरह की चीजें करके अपना समय व्यतीत कर रहे हैं. इस दौरान कोई अपने घर की साफ-सफाई में व्यस्त नजर आया तो कोई किचन ने अपना हाथ आजमाते दिखा. इसमें कोई दोराय नहीं कि लोग उस समय को बेहद मिस कर रहे हैं जब वो आजाद थे और कहीं भी जाने के लिए उनपर किसी तरह की पाबंदी मौजूद नहीं थी. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेहद हॉट अंदाज में पोल डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

कृति ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वो अपने बेहद हॉट स्टाइल में नजर आईं. इस वीडियो में कृति की फिटनेस भी देखी जा सकती है जोकि लाजवाब है. ये भी पढ़ें: कृति खरबंदा ने अपने लव स्टोरी पर लगाई मुहर, कहा- पुलकित सम्राट को कर रही हूं डेट

कृति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मेरे पसंदीदा तरह के वर्कआउट का थ्रोबैक! इस बात पर पछतावा हो रहा है कि घर पर मैंने एक पोल इनस्टॉल नहीं करवाया. लॉकडाउन के बाद अपने टू डू लॉस्ट में इसे जोड़ रही हूं! आपकी लिस्ट क्या है? वो क्या चीज है जिसे करना आप बेहद मिस कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में पुलकित सम्राट ने गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा को इम्प्रेस करने के लिए किया ये खास काम

कृति के इस वीडियो को 9 लाख से भी ज्यदा लोगों ने लाइक किया है और इसपर ढेर सारे कमेंट्स भी पढ़ने को मिले हैं. गौरतलब है कि कृति एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं.

इन दिनों क्वारंटाइन में वो पुलकित के साथ समय बिता रही हैं और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े  कई सारे पोस्ट्स शेयर भी करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).