Dil Bechara: फिल्म 'दिल बेचारा' की रिलीज पर सुशांत सिंह राजपूत को याद करके भावुक हुईं संजना संघी, कहा- जल्द मिलेंगे
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' आज रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और और यह फिल्म ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है. ऐसे में दर्शक इसे लेकर काफी भावुक और पर सोशल मीडिया पर सुशांत को याद करते हुए मैसेज शेयर कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) आज रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और यह फिल्म ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रही है. ऐसे में दर्शक इसे लेकर काफी भावुक हैं और पर सोशल मीडिया पर सुशांत को याद करते हुए मैसेज शेयर कर रहे हैं. उनके साथ डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) ने आज एक इमोशनल नोट लिखकर सुशांत को याद किया है.
संजना ने इंस्टाग्राम पर सुशांत संग फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे मैनी, मुझे उम्मीद है तुम ऊपर से हमें देख रहे हो, हमें आशीर्वाद दे रहे हो और मुस्कुरा रहे हो. यहां हम तुम्हें खोज रहे और इस भ्रम में जी रहे हैं. मुकेश छाबड़ा ने बिल्कुल सही कहा था कि हमारी डेब्यू फिल्म तुम्हारी आखिरी फिल्म कैसे हो सकती? जिंदगी कितनी निर्दयी है."
संजना ने आगे लिखा," इस मुश्किल रास्ते में किसी न किसी तरह से हमें ताकत देने के लिए धन्यवाद. हम तुम्हारी ताकत को हर पल महसूस कर सकते हैं जैसे अंधकार भरे बादल में सिर्फ एक चांदी की धारा. ये दिन अब आ चुका है. हम सभी के लिए शांति सकारात्मकता की प्रार्थना करते हैं, मिलते हैं जल्द."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

