Rakhi Sawant Birthday: 50 रुपये के लिए वेट्रेस बन गई थी राखी सावंत, अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना
कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. राखी और विवादों का रिश्ता काफी पुराना रहा है. हाल ही भी में राखी सावंत का नाम सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ था.
कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. राखी और विवादों का रिश्ता काफी पुराना रहा है. हाल ही में भी राखी सावंत का नाम सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ था. महिला रेसलर रीबेल ने राखी को रिंग में कंधे पर उठाकर पटक दिया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वैसे एक समय था जब राखी सावंत ने अनिल अंबानी की शादी में खाना परोसा था. राखी ने फिल्मीबीट को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि उनके परिवारवालों ने उनसे टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व करवाया था. राखी का कहना था कि पैसो के लिए उनके परिवारवाले लड़कियों से कुछ भी करवा सकते थे.
राखी सावंत ने अनिल अंबानी की शादी में खाना तब सर्व किया था, जब वह 10 साल की थी. उन्हें इस काम के लिए रोजाना 50 रुपये मिलते थे. अपने बचपन को लेकर राखी सावंत ने कहा था कि वह किसी भी कीमत पर अपने बचपन को दोबारा नहीं जीना चाहेंगीं. राखी ने बताया था कि उन्हें बच्चों की तरह बरताव करना बेहद पसंद है लेकिन तब भी वह कभी भी अपने बचपन के बारे में नहीं सोचना चाहेगी.
बता दें कि राखी सावंत ने 'मैं हूं ना', 'दिल बोले हड़िप्पा' और 'एक कहानी जूली की' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है. 'नच बलिये 3' में भी राखी ने भाग लिया था. साथ ही राखी ने अपना स्वयंवर भी रचाया था. इस शो का नाम 'राखी का स्वयंवर' था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2018 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

