बॉलीवुड

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य से झगड़े के बाद जैस्मिन भसीन ने कहा– वो रात में चौंककर उठ रही हैं, फैंस बोले- बंद करो ओवरएक्टिंग

बिग बॉस 14 का नया प्रोमो सामने आया हैं. जहां जैस्मिन शार्दुल पंडित से कहती हैं कि झगड़े के बाद नींद में भी चौंक रही हैं. इस दौरान जैस्मिन भसीन इमोशनल होकर रोने भी लगती हैं जबकि वहीं शार्दुल उन्हें समझाते दिखाई देते हैं.

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य से झगड़े के बाद जैस्मिन भसीन ने कहा– वो रात में चौंककर उठ रही हैं, फैंस बोले- बंद करो ओवरएक्टिंग
बिग बॉस 14 (Image Credit: Instagram)

सलमान खान के शो बिग बॉस में अब ड्रामे का लेवल बढ़ता जा रहा है. टास्क के दौरान राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन के बीच हुए झगड़े ने घर का माहौल को बदल दिया. कैप्टेंसी टास्क के दौरान राहुल वैद्य ने जिस तरह जैस्मिन भसीन से बैग छीना उसने एक्ट्रेस को बुरी तरह से अपसेट कर दिया. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली. हालांकि इस झगड़े में ज्यादातर लोग राहुल वैद्य को सपोर्ट करते दिखाई दिए.

ऐसे में बिग बॉस 14 का नया प्रोमो सामने आया हैं. जहां जैस्मिन शार्दुल पंडित से कहती हैं कि झगड़े के बाद नींद में भी चौंक रही हैं. इस दौरान जैस्मिन भसीन इमोशनल होकर रोने भी लगती हैं जबकि वहीं शार्दुल उन्हें समझाते दिखाई देते हैं. हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अब तरह तरह के कमेंट कर रहें हैं. कोई जैस्मिन को गलत बता रहा तो कोई राहुल कोई. हालांकि ज्यादातर यूजर्स जैस्मिन पर ओवर एक्टिंग करने का आरोप लगा रहे हैं. तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि जैस्मिन के ओवर एक्टिंग के पैसे काटे जाने चाहिए जबकि एक यूजर ने कहा कि जैस्मिन के पास खेलने के लिए कुछ नहीं रह गया है इसलिए वो ऐसे ड्रामा कर रही हैं.

आपको बता दे कि इंडस्ट्री के भी कई कलाकार इस झगड़े में राहुल वैद्य को सपोर्ट कर रहें हैं. जय भानुशाली, काम्या पंजाबी, आकांक्षा पुरी जैसे तमाम सेलेब्स ने जैस्मिन के मुद्दे को पूरी तरह से गलत बताया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).