Durgamati Trailer: दुर्गामती बन सबका हिसाब लेने आई भूमि पेडनेकर, रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज
इस फिल्म की कहानी लिखी और डायरेक्ट किया है अशोक ने. जबकि फिल्म को केप ऑफ गुड होप और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनकर तैयार हैं.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के प्रोडक्शन में बनी फिल्म दुर्गामती: द मिथ (Durgamati: The Myth) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर सामने आया था. जिसमें भूमि का खतरनाक लुक देखने को मिला था. जिसके बाद से फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार रिलीज हो चुका है. जिसमें भूमि का दम देखने मिल रहा है.
करप्शन, डर, बदले और धोखे से भरी इस फिल्म की कहानी दिलचस्प लग रही हैं. अरशद वारसी को फंसाने के लिए पुलिस भूमि पर दबाव बनाकर उसका इंट्रोगेस्शन करने दुर्गामती की हवेली पर ले जाती हैं. लेकिन यहां आते ही सभी के साथ तरह तरह की अजीबोगरीब घटनाएं होने लग जाती हैं. जिसके बाद भूमि की अन्दर दुर्गामती की रूह आ जाती है. ऐसे में दुर्गामती कौन कौन से हिसाब लेने जा रही हैं ये फिल्म देखने के बाद पता चलेगा. इस फिल्म के ट्रेलर को अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
No one will be spared from her rage! #Durgamati trailer out now: https://t.co/QnYSsJfsFV
Meet #DurgamatiOnPrime on Dec 11, @PrimeVideoIN. @bhumipednekar @ashokdirector2 #CapeOfGoodFilms #BhushanKumar #KrishanKumar @vikramix @Abundantia_Ent @TSeries @ArshadWarsi @Jisshusengupta
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 25, 2020
इस फिल्म की कहानी लिखी और डायरेक्ट किया है अशोक ने. जबकि फिल्म को केप ऑफ गुड होप और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनकर तैयार हैं. दरअसल कोरोना वायरस के चलते कई मेकर्स ने थियेटर की बजाए अपनी फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है. जिसमें से दुर्गामती भी एक है. ये फिल्म 11 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

