बॉलीवुड

Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में एंट्री कर रही हैं 'मंजुलिका', कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की जमेगी जोड़ी (Watch Video)

बॉलीवुड के चहेते स्टार कार्तिक आर्यन और दिग्गज अभिनेत्री विद्या बालन आने वाली फिल्म 'भूल भूलैया 3' में साथ नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है, यह दिवाली के मौके पर थिएटर में दस्तक देगी.

Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में एंट्री कर रही हैं 'मंजुलिका', कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की जमेगी जोड़ी (Watch Video)
Kartik Aaryan (Photo Credits: Instagram)

Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड के चहेते स्टार कार्तिक आर्यन और दिग्गज अभिनेत्री विद्या बालन आने वाली फिल्म 'भूल भूलैया 3' में साथ नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है, यह दिवाली के मौके पर थिएटर में दस्तक देगी. कार्तिक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने विद्या के साथ 'अमी जे तोमार' गाने पर एडिटेड वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "और ये हो रहा है! ओजी मंजुलिका 'भूल भूलैया' की दुनिया में वापस आ रही हैं. विद्या बालन का स्वागत करते हुए बहुत रोमांचित हूं." Poacher: अपराध की गुत्थी सुलझाने सामने आईं Alia Bhatt, 23 फरवरी को होगा 'पोचर'का प्रीमियर (Watch Video)

बता दें, विद्या ने 2007 में आई मूल 'भूल भूलैया' में मंजुलिका का किरदार निभाया था, जो उस समय काफी चर्चित रहा था. अब फिल्म के तीसरे पार्ट में वो दोबारा इसी किरदार को जीवंत करेंगी. वहीं, कार्तिक फिल्म में लीड रोल निभाएंगे. हालांकि, फिल्म की महिला लीड अभी घोषित नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रोल के लिए सारा अली खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे, जो मूल फिल्म और 2020 में आई 'पागलपंती' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं. फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज़ प्रोड्यूस करेगी.'भूल भूलैया 3' की घोषणा से फैंस काफी उत्साहित हैं. उन्हें कार्तिक और विद्या की जोड़ी देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार है. दिवाली पर रिलीज़ होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने का वादा कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).