बॉलीवुड

भूल भुलैया 2 में तब्बू करेंगी विद्या बालन के आइकॉनिक गाने ‘मेरे ढोलना सुन' को रिक्रिएट

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का अगला शेड्यूल अब जयपुर में हैं. जिसके लिए पूरी टीम 10 दिन जयपुर में रहेगी. जहां तब्बू इस गाने पर परफॉर्म करेंगी.

भूल भुलैया 2 में तब्बू करेंगी विद्या बालन के आइकॉनिक गाने ‘मेरे ढोलना सुन' को रिक्रिएट
विद्या बालन और तब्बू (Image Credit: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हिट फिल्म भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa ) का सीक्वल बनने जा रहा है. जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आने जा रहे हैं. फिल्म के कई पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर काफी बज्ज बना चुके हैं. साल 2007 में आई अक्षय और विद्या की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया गया था. यही वजह रही है कि कार्तिक और कियारा की इस फिल्म का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में विद्या बालन के आइकॉनिक गाने ‘मेरे ढोलना गाने’ को इसके सीक्वल में रिक्रिएट किए जा रहा है. जिसमें मशहूर एक्ट्रेस तब्बू परफॉर्म करती दिखाई देंगी.

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का अगला शेड्यूल अब जयपुर में हैं. जिसके लिए पूरी टीम 10 दिन जयपुर में रहेगी. जहां तब्बू इस गाने पर परफॉर्म करेंगी. दरअसल भूल भुलैया में विद्या बालन ने मंजुलिका बनकर इस गाने में परफॉर्म किया था. जिसमें उनका जबरदस्त एक्सप्रेशन देखने को मिला था. ऐसे में तब्बू जैसी शानदार एक्ट्रेस का इस गाने में होना फैंस के मन में उत्सुकता तो जगाता ही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhool Bhulaiyaa 2 (@bhoolbhulaiyaa2movie) on

आपको बता दें कि ये फिल्म अगले साल 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इसके पहले पार्ट को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. ऐसे में देखना होगा कि कार्तिक, कियारा और तब्बू से सजी ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है?

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2020 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).