बॉलीवुड

Bhojpuri Actress Monalisa Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने गांव में कर रही हैं जमकर मस्ती, देखें ये खूबसूरत फोटोज

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा लॉकडाउन के कई महीनों के बाद बीते दिनों अपने गांव पहुंची हैं. अब मुंबई से अपने गांव पहुंचकर मोनालिसा वहां जमकर एन्जॉय कर रही हैं.

Bhojpuri Actress Monalisa Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने गांव में कर रही हैं जमकर मस्ती, देखें ये खूबसूरत फोटोज
मोनालिसा (Photo Credits: Instagram)

Bhojpuri Actress Monalisa Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा लॉकडाउन के कई महीनों के बाद बीते दिनों अपने गांव पहुंची हैं. अब मुंबई से अपने गांव पहुंचकर मोनालिसा वहां जमकर एन्जॉय कर रही हैं. लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने कई मजेदार फोटोज और वीडियोज पोस्ट करके अपने फैंस को एंटरटेन किया. अब वो समय निकलकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने अपने होमटाउन पहुंची हैं.

मोनालिसा ने आज सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो अपने गांव के खेत में वहां के हरे-भरे खुशमिजाज मौसम का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं. मोनालिसा इन तस्वीरों में फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं. फोटोज को पोस्ट करके मोनालिसा ने लिखा, "धरती सुनहरी, अंबर नीला, हर मौसम रंगीला...ऐसा देश है हमारा."

ये भी पढ़ें: Monalisa Hot Dance Video: मोनालिसा ने ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस पहन बॉलीवुड गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो आया सामने

ये भी पढ़ें: Monalisa Bhojpuri Hot Video: मोनालिसा ने पवन सिंह के साथ गाने ‘आई माज़ा उठाके कोरा’ में किया ऐसा बोल्ड डांस, देखकर हो जाएंगे हैरान

मोनालिसा हर दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी मजेदार अपडेट्स को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 36 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और फैंस को भी उनकी फोटोज और वीडियोज का इंतजार रहता है.मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर 2' में दिखाई दे रही हैं. इस शो में उनका डायन का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).