Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने 'घर मोरे परदेसिया' पर खूबसूरत से किया डांस, धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेर कर दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो पीले रंग का सूट पहनकर फिल्म 'कलंक' के हिट सॉन्ग 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेर कर दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो पीले रंग का सूट पहनकर फिल्म 'कलंक' के हिट सॉन्ग 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. अपने इस लेटेस्ट वीडियो में मोनालिसा बड़ी ही खूबसूरती और नजाकत के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.
मोनालिसा एक बार फिर अपने दिल जीत लेने वाले एक्सप्रेशन्स से दर्शकों के दिलों पर राज करती हुई नजर आ रही हैं. मोनालिसा ने अपने इस नए वीडियो को इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किया है और इसे दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिलता नजर आ रहा है.
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने करियर में कई सारी मूवीज में काम किया है. बेहद कम समय में उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई और उनका दिल जीता. इंस्टाग्राम पर उनके 36 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और फैंस को उनके नए फोटोज और वीडियो का हमेशा इंतजार रहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

