बॉलीवुड

Bharti Singh and Harsh Limbachiya Arrive at NCB Office: भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया पहुंचे एनसीबी के दफ्तर, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ आज ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई स्थित दफ्तर पर पहुंची हैं. आज सुबह एनसीबी की टीम ने हर्ष और भारती के घर पर छापेमारी की थी जहां से उनके पास कुछ मादक नारकोटिक्स पदार्थ बरामद किये गए.

Bharti Singh and Harsh Limbachiya Arrive at NCB Office: भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया पहुंचे एनसीबी के दफ्तर, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Photo Credits: Twitter)

Bharti Singh and Harsh Limbachiya Arrive at NCB Office: भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ आज ड्रग्स केस (Drugs Case) में पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) के मुंबई स्थित दफ्तर पर पहुंची हैं. आज सुबह एनसीबी की टीम ने हर्ष और भारती के घर पर छापेमारी की थी जहां से उनके पास नारकोटिक्स पदार्थ बरामद किये गए. इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें समन जारी किया गया था.

इस मामले पर अपनी कार्रवाई को लेकर जानकारी देते हुए मुंबई एनसीबी कार्यालय के जोनल डायरेक्टर, समीर वानखेड़े ने कहा कि भारती और उनके पति हर्ष दोनों को उनके पास मौजूद नारकोटिक पदार्थ के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें: NCB Raids Comedian Bharti Singh’s House: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यरो की टीम ने की छापेमारी!

भारती और हर्ष को लेकर इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस भी हैरान हैं. अब इस केस से भारती और हर्ष किस तरह से खुद को सुरक्षित रखते हैं ये आनेवाला वक्त ही बताएगा. गौरतलब है कि मुंबई और खासकर मनोरंजन जगत में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर एनसीबी काफी अलर्ट पर है और लगातार छापेमारी करके कार्रवाई में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).