बॉलीवुड

Bhai Dooj 2020: माधुरी दीक्षित ने भाई दूज पर ये प्यारी फोटो शेयर कर फैंस को दी इस त्यौहार की बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी आज अपने परिवार संग भाई दूज का त्यौहार मना रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने भाई संग फोटो शेयर करते हुए इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया.

Bhai Dooj 2020: माधुरी दीक्षित ने भाई दूज पर ये प्यारी फोटो शेयर कर फैंस को दी इस त्यौहार की बधाई
माधुरी दीक्षित (Photo Credits: Instagram)

Bhai Dooj 2020: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी आज अपने परिवार संग भाई दूज का त्यौहार मना रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने भाई संग फोटो शेयर करते हुए इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया. इसी के साथ माधुरी ने अपने सभी फैंस को इस त्यौहार की बधाई दी है. सोशल मीडिया पर उनकी इस फोटो पर कमेंट करते हुए फैंस भी उनके भाई दूज की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

माधुरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आज जहां हम भाई और बहनों के बीच प्रेम के इस बंधन को सेलिब्रेट कर रहे हैं वहीं मैं तुम्हे दोबारा देखने का इंतजार नहीं कर सकती. भाऊ भीज की हार्दिक शुभेच्छा. #भाईदूज."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2020 HD Images & Wallpapers: भाई दूज के इस पावन अवसर पर इन आकर्षक GIFs, Greetings, Photo Wishes, WhatsApp Stickers के जरिए दें हार्दिक शुभकामनाएं

हर साल दिवाली की लक्ष्मी पूजा के बाद भाई और बहनों के इस खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करते हुए भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है. ऐसे में आज लोग अपने भाई-बहन से भेंट कर एक दूसरे को तोहफा देकर उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हैं.

माधुरी दीक्षित भी अपने इस त्यौहार पर अपने भाई से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इसी बात का जिक्र उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).