Bell Bottom का Trailer देख लोग अक्षय कुमार को भूले, लारा दत्ता के मेकअप आर्टिस्ट की कर रहें हैं तारीफ
सोशल मीडिया पर लोग लारा दत्ता के मेकअप आर्टिस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं . लोगों के मुताबिक लारा हूबहू इंदिरा गांधी की तरह दिखाई दे रही हैं.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. हमेशा की तरह इस बार भी अक्षय की इस फिल्म की चर्चा शुरू हो चुकी है. लेकिन हैरानगी की बात ये है कि इस बार लोग अक्षय कुमार से ज्यादा लारा दत्ता (Lara Dutta) के मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल फिल्म में लारा दत्ता भी है लेकिन पूरा ट्रेलर खत्म हो जाने के बाद भी लोग उन्हें पहचान नहीं पाते हैं. जबकि वो ट्रेलर में कई बार नजर आती है. दरअसल फिल्म लारा इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. लेकिन फिल्म में उनका मेकअप इतना शानदार है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल है.
लारा दत्ता के इस लुक के लिए मेकअप आर्टिस्ट ने प्रोस्थेटिक्स मेकअप का सहारा लिया है. फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग लारा दत्ता के मेकअप आर्टिस्ट की जमकर तारीफ हो रही है. लोग उन्हें हूबहू इंदिरा गांधी जैसा मान रहे हैं. आप भी देखिए फैंस किस तरह एक सुर में मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
Give this makeup artist a national
award in advance..
Did anyone noticed??
She is #laradutta 😲😲
Phenomenal work 🙏🏻🙏🏻🔥🔥#BellBottomTrailer pic.twitter.com/X8VPDcNEug#LaraDutta
— Debojit Nath (@Deb22dn) August 4, 2021
जब मैने ट्रेलर देखा तो मुझे लारा दत्ता कही दिखी नही। तब मेंने गूगल किया तो पता चला इंदिरा जी ही लारा दत्ता है hatsof makeup artist incredible
— Deepak mittal🇮🇳 (@DMittal010) August 4, 2021
Like Wait What? 😮 OMG what an amazing Comeback @LaraDutta #Bell #BellBottomTrailer #LaraDutta Can’t wait for the Movie to run in the Theatres. 🙌🏻👏🏻👀 pic.twitter.com/jZGC86RODd
— Varsha Srivastava (@varsha92S) August 4, 2021
So the trailer is launched of an Akshay Kumar film and #LaraDutta is trending.. 😜😜😃😃
— Avinash Jha (@avi_nash_jha_) August 4, 2021
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म हाईजैकिंग पर बेस्ड है. फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर स्पेशल एजेंट की भूमिका में नजर आने जा रहे हैं. बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में देखना होगा कि दर्शक फिल्म पर कितना प्यार लुटाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

