बॉलीवुड

ICU में एडमिट हैं Bappi Lahiri, बेटे ने बताया कैसी है तबीयत

बप्पी दा से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक बप्पी लहरी को अस्पताल के ICU में एडमिट कराया गया है.

ICU में एडमिट हैं Bappi Lahiri, बेटे ने बताया कैसी है तबीयत
बप्पी और बाप्पा लहरी (Image Credit: Instagram)

आज सुबह जैसे ही ये खबर सामने आई कि बॉलीवुड के नामी सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) कोरोना संक्रमित (Coronavirus) पाए गए हैं. तमाम फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करते दिखाई दिए. लेकिन अब बप्पी दा से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक बप्पी लहरी को अस्पताल के ICU में एडमिट कराया गया है.

स्पॉटबॉय से खास बात करते हुए बप्पी लहरी के बेटे बाप्पा ने बताया कि उनके पिता की तबीयत स्टेबल है लेकिन वो ICU में भर्ती कराए गए हैं. बुधवार को उनमे कोरोना के हलके लक्षण पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वो मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराए गए हैं. हम उनसे मुलाकात नहीं कर सकते हैं. वो एक बेहतरीन लोगों के निरीक्षण में हैं.

बाप्पा ने आगे बताया कि ये बेहद मुश्किल है क्योंकि पापा बिलकुल अकेले हैं. हम उनसे नहीं मिल सकते हैं. वो कभी अकेले नहीं रहें. हमसे कोई ना कोई हमेशा उनके साथ रहा है.

पिछले कुछ समय में कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड के कई बड़े नाम इसकी चपेट में चुके हैं. आमिर खान, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, फातिमा सना शेख सहित कई लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. ऐसे में बप्पी दा का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).