BAFTA Awards 2021: प्रियंका चोपड़ा जीत सकती हैं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ख़िताब? इस अहम लिस्ट के सामने आते ही परिणीति चोपड़ा ने दी बधाई
ऐसे में अगर सबकुछ ठीक रहा तो वोटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा बाफ्टा अवार्ड्स के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की फाइनल नॉमिनेशन में शामिल हो सकती हैं.
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra Jonas) अब इंटरनेशनल आइकॉन बन चुकी हैं. उनसे जुड़ी खबरें विश्व स्तर पर खबरें बनाती हैं. ऐसे में अब प्रियंका से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिसे देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा भी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाई. उन्होंने ट्वीट कर सभी को इस बारे में बताया. दरअसल फिल्म द वाईट टाइगर में अपने दमदार अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा की हर तरफ तारीफ़ हो रही है. प्रियंका की इसी शानदार परफॉरमेंस के चलते उनकी एंट्री हो सकती बाफ्टा अवार्ड्स (BAFTA Awards 2021) के नॉमिनेशन में. उन्हें बाफ्टा की लॉन्गलिस्ट में जगह मिल गई हैं. प्रियंका को उनके रोल के चलते बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटगरी में शामिल किया गया है.
ऐसे में अगर सबकुछ ठीक रहा तो वोटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा बाफ्टा अवार्ड्स के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की फाइनल नॉमिनेशन में शामिल हो सकती हैं. जिसका फैसला 9 मार्च को किया जाएगा. जबकि ये अवार्ड समरोह 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. आप भी देखिए परिणीति और प्रियंका ने किस तरह अपनी ख़ुशी जाहिर की है.
You’re a cutie tishuuuu! 🤞🏽 love u ❤️❤️@ParineetiChopra https://t.co/qjF79XrgIn
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 4, 2021
आपको बता दे इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले आदर्श गौरव के पास भी बाफ्टा अवॉर्ड जीतने का मौका मिल सकता है. उन्हें बाफ्टा लॉन्गलिस्ट में बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में रखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

